Breaking News

रामविलास पासवान का चौंकाने वाला फैसला, क्यों छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी?

नयी दिल्ली,  केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुये पार्टी की जिम्मेदारी छोड़ दी है? पासवान के इस फैसले से उनके समर्थक ही नही विरोधी भी हतप्रभ हैं।

रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोकजन शक्ति पार्टी में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में उनके पुत्र चिराग पासवान को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।

केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री पासवान ने  संवाददाताओं से कहा , “ मंत्री के रूप में जिम्मेदारियों के चलते मैं पार्टी और संगठन के मामलों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहा था। मैंने नये अध्यक्ष के चयन की जिम्मेदारी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर छोड़ दी थी और उसने चिराग पासवान को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है। ”

अंडे खाने से हुई इस व्यक्ति की मौत,जानिए पूरा मामला…..

यूपी के 6 शहर दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में….

श्री पासवान ने नवम्बर 2000 में इस पार्टी का गठन किया था और इसका जनाधार मुख्य रूप से बिहार के दलित समुदाय में है।

कुछ समय के लिए बाॅलीवुड में काम करने वाले चिराग पासवान ने 2013 में राजनीति में कदम रखा था और उन्होंने लोजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का घटक बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

मौजूदा लोकसभा में वह बिहार की जमुई संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

अब इतनी देर ही बजेगी आपके मोबाइल की घंटी, ट्राई ने तय की समय सीमा

रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी 

श्री रामविलास पासवान 2002 के गुजरात के मुस्लिम विरोधी दंगों के बाद श्री नरेन्द्र मादी के कट्टर आलोचक रहे थे । बाद में उन्होंने राजग का दामन थाम लिया और उनकी पार्टी केन्द्र सरकार में शामिल है।

श्री पासवान 73 वर्ष के हैं और वह 1996 से अब तक लगभग हर प्रधानमंत्री के साथ उनकी सरकार में रह चुके हैं जिनमें श्री एच डी देवे गौडा से लेकर इन्द्र कुमार गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी , डा मनमोहन सिंह और अब श्री नरेन्द्र मोदी शामिल हैं।

वह वर्ष 2009 से 2014 तक मनमोहन सरकार में शामिल नहीं थे।

बिग बॉस 13 को बीच में ही छोड़ देंगे सलमान खान…?

टीम इंडिया ने किया बड़ा ऐलान, ये होंगे नये कप्तान…..

यूपी सरकार ने इन सरकारी कर्मचारियों को दीपावली पर दिया ये बड़ा तोहफा

अब भारतीय पर्यटक बिना वीजा घूम सकेंगे ये देश…

इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, कंपनी ने किया ऐलान…

दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, सिर्फ दो घंटे ही जला सकेंगे पटाखे

बच्चे के पास रात को सोता दिखा ‘भूत का बच्चा,मां के उड़े होश, फिर….