Breaking News

देश के इन राज्यों में कोरोना वायरस को लेकर आई राहत भरी खबर

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दस राज्यों को छोड़कर शेष सभी 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामले घटे हैं।

आज यहां जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सबसे अधिक 3724 , कर्नाटक में 2734 और असम में 2692 सक्रिय मामले घटे हैं जबकि दिल्ली,गुजरात,हरियाणा, केरल,लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम,सिक्किम और पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 50,129 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78.64 लाख हो गयी है। देश में वर्तमान में कोरोना के कुल 6,68,154 सक्रिय मामले हैं और अब तक 70.78 लाख लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। कोरोना से अबतक 1,18,534 लोगों की मौत भी हो गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान निकोबार ……199……….3968…….58

आंध्र प्रदेश …………31469…..765991…6566

अरुणाचल प्रदेश …2397……..11781 …….33

असम ……………20271……​​182794…..902

बिहार …………….10459……199757….1042

चंडीगढ़ ………….674………13087…….216

छत्तीसगढ़ ………23899……148899…..1793

दादरा और नगर हवेली

दमन और दीव …..50………..3173………..2

दिल्ली ………….26467……319828…….6225

गोवा ……………2692……..38769………570

गुजरात………….13965……148448……3679

हरियाणा ……….10148……145196……1720

हिमाचल प्रदेश…2605……..17318…….. 290

जम्मू कश्मीर…..7680……..82219……..1430

झारखंड ……….5966……..92598……..864

कर्नाटक……….86768….700737……10873

केरल …………97520……287261……1306

लद्दाख …………790……….5052……….71

मध्यप्रदेश……..11477…….151946….2875

महाराष्ट्र………140702…..1455107….43152

मणिपुर………..4165………12719……..138

मेघालय ………1574………7228………..80

मिजोरम ………249……….2198………….0

नागालैंड …….1817………6668…………30

ओडिशा ……..16322…….262031……1229

पुड्डुचेरी ………3912………29614……..586

पंजाब ……….4277………122256…..4107

राजस्थान ……17100…….165496……1826

सिक्किम………266………..3490……….63

तमिलनाडु ….31787…..663456…….10893

तेलंगाना …….19465….210480……..1307

त्रिपुरा ……….1992…….27886………343

उत्तराखंड …..4542…….54629………984

उत्तरप्रदेश…..27681…..433703……6854

पं. बंगाल…..36807…..302340…….6427

कुल ……….668154…7078123….118534