Breaking News

मंहगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर, समाजवादी पार्टी का आज धरना-प्रदर्शन

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में हर जनपद के तहसील मुख्यालय में आज 10 सितम्बर  को  धरना-प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन प्रदेश में किसानों की परेशानियों, पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दाम एवं मंहगाई, कानून व्यवस्था की बदहाली बढ़ते भ्रष्टाचार, छात्रों-नौजवानों के दमन को लेकर होगा।

योगी के मंत्री ने दिया ये बयान, सपा बसपा गठबंधन को लेकर बीजेपी की सासें अटकी…

मोर्चा बनाने पर आजम खान ने शिवपाल यादव को दी ये सलाह

उपर्युक्त धरना कार्यक्रम के चलते समाजवादी पार्टी की समस्त जिला एवं महानगर अध्यक्षों तथा महासचिवों की पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित बैठक निरस्त कर दी गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों ने जनहित में एक भी योजना लागू नहीं की है। इनके निर्णयों से जनता की परेशानियां बढ़ी है।

यूपी में कई अफसरों के हुए ट्रांसफर,देखें पूरी लिस्ट…

सपा नेता ने पीएम बनने की जताई ख्वाहिश, कहा अखिलेश से अपने नाम का करवा दूंगा ऐलान

सपा प्रवक्ता ने बताया कि नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। मंहगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। नौजवान निराश हैं और बेकारी से उनका भविष्य अंधेरे में है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं थम नहीं रही है।

आईपीएस अफसर की हुई मौत……

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने किया मायावती का गुणगान….

दुनिया भर में भारत की बदनामी है। कर्ज से दबा किसान असहाय अवस्था में फांसी के फंदे पर झूल रहा है। उसको फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिला है। इससे जनता में भारी आक्रोश है। अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी द्वारा जनता की समस्याओं को लेकर धरना दिया जायेगा।

शिवपाल सिंह के कार्यक्रम को लेकर, श्रीकृष्ण वाहिनी की तैयारियां जोरों पर, वरिष्ठ नेताओं ने संभाला मोर्चा

यूपी में कई आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएस अफसर की हुई मौत……

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने किया मायावती का गुणगान….