भाजपा के वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन,छाई शोक की लहर

ठाणे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मधुकर पाटिल का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से यहां निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 87 वर्ष के थे।

श्री पाटिल ने अपने जीवन में आदिवासियों के विकास के लिए बहुत काम किया। उन्होंने वर्ष 1970 से ही जिले की उन्नति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा ने अपने शोक संदेश में श्री पाटिल की मृत्यु को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि श्री पाटिल सभी के लिए बेहतरीन मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत थे।

Related Articles

Back to top button