Breaking News

झारखंड में सात नये कोविड पॉजिटिव मिले , संक्रमित की संख्या बढ़कर 477

रांची, झारखंड में पूर्वी सिंहभूम और बोकारो जिले में शुक्रवार को कोरोना के सात नये मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 477 हो गयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में संदिग्ध मरीजों से लिये गये स्वाब नमूनों की जांच में सात की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इनमें पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में चार और बोकारो में तीन पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई हैं। बोकारो में मिले मरीजों में दो की पुष्टि देर रात जबकि एक की पुष्टि शुक्रवार दोपहर को हुई है।

बोकारो से यहां प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को मिले मरीज की उम्र लगभग 45 वर्ष है। संक्रमित व्यक्ति मुंबई से आया है, जो चास का रहने वाला है। इससे पूर्व गुरूवार की देर रात जिले के गोमिया में दो पॉजिटिव मरीज मिले थे। तीनों संक्रमितों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।