Breaking News

अखिलेश यादव के साथ को लेकर, शिवपाल सिंह यादव का बड़ा दावा

लखनऊ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के  राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ होने को लेकर बड़ा दावा किया है। पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ब्रज प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया।

पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि अगर अखिलेश हमसे अलग ना हुए होते तो कई राज्यों में हमारी सरकार होती। उन्होंने कहा कि हम भाजपा और योगी की बी टीम नहीं हैं जो लोग आरोप लगा रहे हैं वह वैसे खुद होंगे। उन्होने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भाजपा के कार्यों की आलोचना करती है और योगी और मोदी ने अब तक क्या अच्छे कार्य किए सोच कर बताएंगे?शिवपाल यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है।

गुरुवार को मथुरा और अलीगढ़ की यात्रा के दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए शिवपाल ने कहा कि हम गठबंधन के लिए राज्य के अन्य छोटे दलों के संपर्क में भी हैं।शिवपाल ने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन के लिए राज्य में अन्य छोटी पार्टियों के संपर्क में हैं। राज्य से बीजेपी को खत्म करने के लक्ष्य में गठबंधन काफी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में पार्टी को और मजबूत किया गया है। जो लोग किसानों के खिलाफ काला कानून लाए हैं, उन्हें इस चुनाव को जीतने का कोई मौका नहीं दिया जाना चाहिए।इस दौरान शिवपाल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने शुरू से ही आम आदमी को नुकसान पहुंचाने बाले काम किए, जिसमें चाहे नोटबंदी हो, जीएसटी हो या लॉकडाउन। भाजपा ने तब लॉकडाउन किया जब हजारो मरीज संक्रमित हो गए थे।

 

उन्होंने जहां किसान आंदोलन का समर्थन किया वहीं कहा कि वो और उनकी पार्टी किसान आंदोलन का पूरा समर्थन करती है। इसके साथ ही उन्होंने राकेश टिकैत से धरना स्थान पर जाकर समर्थन देने की बात कही। इसी दौरान उन्होंने बड़ी बात कही कि आगामी चुनाव में वह चाहते हैं कि विपक्षी दल सभी एकजुट होकर  चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि प्रसपा, समाजवादी पार्टी या अन्य एक बड़े दल से समझौता कर छोटे-छोटे दलों को शामिल कर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर पिछले चुनाव में भी सभी साथ होते तो अब यूपी सहित 3 राज्यो में सपा की सरकार होती।