Breaking News

राम मंदिर निर्माण के लिए शिवराज ने एक लाख रुपए की सहयोग राशि दी

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान के तहत आज यहां एक लाख रुपए की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री से उनके निवास पर निधि संग्रह अभियान का दायित्व निर्वहन कर रहे पदाधिकारियों ने भेंट की। श्री चौहान ने इस अवसर को सौभाग्यशाली बताया।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले पदाधिकारियों में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के निधि समर्पण अभियान के केंद्रीय सह अभियान प्रमुख विनायक राव देशपांडे के अलावा अशोक पांडे, राजेश तिवारी, खगेंद्र भार्गव, पीताम्बर राजदेव और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।