Breaking News

अहमदाबाद होकर चलेंगी छह विशेष ट्रेनें

अहमदाबाद, दशहरा-दीपावली पर्व के दौरान पश्चिमी रेलवे ने यात्रियों की मांग एवं सुविधा के मद्देनजर छह जोड़ी विशेष ट्रेन बरास्ता अहमदाबाद चलाने का निर्णय लिया है।

जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने रविवार को बताया कि ट्रेन संख्या 06501/ 06502 अहमदाबाद – यशवंतपुर – अहमदाबाद स्पेशल (सप्ताहिक) : ट्रेन संख्या 06501 अहमदाबाद यशवंतपुर स्पेशल 27 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रति मंगलवार अहमदाबाद से 18:40 बजे चलकर तीसरे दिन 04:45 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06502 यशवंतपुर – अहमदाबाद स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रति रविवार 13:30 बजे यशवंतपुर से चलकर तीसरे दिन 02:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। मार्ग में पश्चिम रेलवे पर दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आणंद, वड़ोदरा अंकलेश्वर, सूरत एवं नंदुरबार स्टेशनों पर ठहरेंगी।

ट्रेन नंबर 06505/ 06506 गांधीधाम – केएसआर बेंगलुरू – गांधीधाम स्पेशल (साप्ताहिक ) : ट्रेन संख्या 06505 गांधीधाम – केएसआर बेंगलुरु 27 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रति मंगलवार 09:15 बजे गांधीधाम से चलकर तीसरे दिन 03:00 बजे केएसआर बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06506 केएसआर बेंगलुरू – गांधीधाम स्पेशल 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रति शनिवार 21:50 बजे केएसआर बेंगलुरु से चलकर तीसरे दिन 12:30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। मार्ग में पश्चिम रेलवे पर दोनों दिशाओं में यह ट्रेन सामाखियाली, धांगध्रा, विरमगाम, अहमदाबाद, नडियाद, वड़ोदरा, अंकलेश्वर, सूरत तथा वसई रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 06507/ 06508 जोधपुर – केएसआर बेंगलुरु – जोधपुर स्पेशल (द्वि साप्ताहिक) : ट्रेन संख्या 06507 जोधपुर – केएसआर बेंगलुरु स्पेशल 24 अक्टूबर से 3 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार प्रातः 05:15 बजे जोधपुर से चलकर तीसरे दिन 03:00 बजे केएसआर बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06508 केएसआर बेंगलुरु – जोधपुर 21 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रति सोमवार एवं बुधवार 21:50 बजे केएसआर बंगलुरू से चलकर तीसरे दिन 16:50 बजे जोधपुर पहुंचेगी। मार्ग में पश्चिम रेलवे पर दोनों दिशाओं में यह ट्रेन पालनपुर, अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, वलसाड, वापी तथा वसई रोड स्टेशनों पर रुकेगी।