Breaking News

देश मे कोरोना संक्रमण के इतने नये मामले, 10 की मौत, देखिये राज्यवार सूची

नयी दिल्ली ,  देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण के 26 नये मामले सामने आयें हैं। अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 562 हो गयी है।

गुरुद्वारा पर हमला, चार की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है और इसके 562 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों में से 519 मरीज भारतीय हैं जबकि 43 विदेशी नागरिक हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 41 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

गुजरात में शेरनी का शव बरामद

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में मंगलवार की मध्य रात्रि से प्रभावी लॉकडाउन के दौरान तमिलनाडु में बुधवार की सुबह इस जानलेवा विषाणु से एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. सी विजयभास्कर ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मदुरै के राजाजी सरकारी अस्पताल में आज तड़के कोरोना वायरस से संक्रमित 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि डाक्टरों ने उस मरीज को बचाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

कोरोना के चलते मैहर में श्रद्धालुओं का देवी दर्शन प्रतिबंधित

महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और लद्दाख में अभी तक सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आये हैं। कोरोना महामारी से महाराष्ट्र में दो, दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, गुजरात,पंजाब, हिमाचलप्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

लॉकडाउन के दौरान नहीं होगी आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कमी-दिल्ली सरकार

देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की स्थिति इस प्रकार है:
 राज्य               भारतीय मरीज             विदेशी मरीज        ठीक हुए                 मौत
आंध्र प्रदेश……………..9……………………….0………………………0………………….0
बिहार……………………3………………………0……………………….0………………….1
छत्तीसगढ़ ……………..1……………………….0………………………0………………….0
दिल्ली………………….30………………………1………………………6………………….1
गुजरात…………………32……………………….1………………………0………………….1
हरियाणा………………..14………………………14………………………11………………….0
हिमाचल प्रदेश…………3………………………0………………………..0………………….1
कर्नाटक……………….41………………………0……………………….2………………….1
केरल………………….101………………………8……………………….4…………………..0
मध्य प्रदेश…………….9………………………0………………………..0………………….0
महाराष्ट्र………………. 98…………………….3………………………0…………………..2
ओडिशा…………………2……………………….0……………………….0………………….0
पुड्डुचेरी…………………..1………………………0………………………..0…………………..0
पंजाब……………………29………………………0………………………..0……………………1
राजस्थान……………….30………………………2………………………..3……………………0
तमिलनाडु………………16………………………2………………………..1……………………1
तेलंगाना…………………25……………………10………………………..1……………………0
चंडीगढ़ ………………..7……………………..0…………………………0……………………0
जम्मू-कश्मीर…………..7……………………..0………………………..0……………………0
लद्दाख…………………..13……………………..0………………………0……………………0
उत्तर प्रदेश……………..34……………………1…………………………11……………………0
उत्तराखंड………………..3……………………..1………………………..0……………………0
पश्चिम बंगाल…………..9…………………….0…………………………0……………………1
कुल……………..519………………….43……………..    41………………10