पैरा एथलीटों को खेल मंत्री ने ऐसे किया सम्मानित

नयी दिल्ली,  केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने दोहा में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को  नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

भारत ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य सहित कुल नौ पदक जीते और इस प्रतियोगिता से 2020 के टोक्यो पैरालम्पिक के लिए 13 कोटा स्थान हासिल किये। स्वर्ण पदक विजेता को 20 लाख, रजत विजेता को 14 लाख और कांस्य विजेता को आठ लाख रुपये दिए गए।

संदीप चौधरी और सुंदर सिंह गुर्जर ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किये। खेल मंत्री ने सुंदर को नगद पुरस्कार के अलावा अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया। सुंदर 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे।

सुमित अंतिल ने भाला फेंक में रजत और शरद कुमार ने ऊंची कूद में रजत जीता। विनय कुमार लाल ने 400 मीटर, योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो, मरियप्पन थंगावेलु ने ऊंची कूद, निषाद कुमार ने ऊंची कूद और अजीत सिंह ने भाला फेंक में कांस्य पदक जीते।

Related Articles

Back to top button