राष्ट्रीय खेलों के लिए बनेगा खेल गांव, समय की कमी बड़ी चुनौती

शिलांग, राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल गांव  बनेगा। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने कहा कि राज्य में 2022 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल गांव का विवरण अगले महीने तैयार हो जाएगा।

इन खेलों के आयोजन में अब 36 महीने से कम समय बचा है और राज्य सरकार के लिए इतने समय में सभी तैयारियों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण होगा।

संगमा ने यहां राष्ट्रीय खेल सम्मेलन के इतर  कहा, ‘‘हम दिसंबर तक खेल गांव और उसके डिजाइन को अंतिम रूप दे देंगे। डिजाइन तैयार होने के बाद ही हमें खर्चों के बारे में पता चलेगा। ’’

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि खेलों की जरूरी आधारभूत संरचना समय से पहले तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य को इसके लिए केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों से मिलने वाली 640 करोड़ रुपये की राशि के आने का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button