Breaking News

स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को मिला, नया अध्यक्ष

नयी दिल्ली, आज स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को नया अध्यक्ष मिल गया है।

श्रीमती सोमा मंडल ने आज स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है।

श्रीमती मंडल इससे पहले सेल में निदेशक (व्यावसायिक) थी। सेल से जुड़ने से पहले वह नालको में निदेशक (व्यासायिक) थी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान राउरकेला से इंजीनियरिंग स्नातक हैं। वह प्रशिक्षु इंजीनियर के तौर पर नालको से जुड़ी थी। इसके बाद वह नालको में निदेशक (व्यावसायिक) के पद तक पदोन्नत हुयी। वर्ष 2017 में वह सेल में निदेशक (व्यावसायिक) के पद पर आयी और अब उन्होंने सेल के अध्यक्ष का पद संभाला है।