Breaking News

उत्तर प्रदेश के इस जिले में अलग- अलग क्षेत्रों में दो युवकों शव मिलने से हड़कंप

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गुरुवार को अलग- अलग क्षेत्रों में दो युवकों के शव बरामद होने से हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सुबह लगभग नौ बजे मडिहान क्षेत्र में लूसा गांव के सिवान में एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव शिनाख्त नही हो पायी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या दुर्घटना है कि जानकारी हो पायेगी।

उन्हाेंने बताया कि दूसरे युवक का शव पडरी क्षेत्र के बरजी मुकुन्दपुर गांव के पहाड़ी पर मिला। पुलिस ने बताया मृतक की उम्र लगभग 36 वर्ष है। शव की शिनाख्त नही हो पायी है। शव पोस्टमार्टम् के लिये भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।