Breaking News

देश का वास्तविक लक्ष्य ओलंपिक 2028 है-खेल मंत्री किरेन रिजिजू

पणजी,  खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने  कहा कि देश का वास्तविक लक्ष्य ओलंपिक 2028 है और भारत लास एंजिल्स खेलों में शीर्ष 10 में आने की कोशिश करेगा।

उन्होंने आगामी तोक्यो ओलंपिक के बारे में कहा कि भारत को ‘मौजूदा प्रतिभाओं’ पर निर्भर रहना होगा लेकिन वास्तविक लक्ष्य लास एंजिल्स ओलंपिक होगा। खेल मंत्री ने यहां राष्ट्रीय खेलों के लिये चार स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘भारत में दुनिया की युवा जनसंख्या का 20 प्रतिशत रहती है। हर पांचवां युवा भारतीय है। क्या हम ओलंपिक में एक या दो पदक जीतकर गर्व महसूस कर सकते हैं। हम इस हालत को स्वीकार नहीं कर सकते। इसलिये हमने ‘रोडमैप’ तैयार किया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘तोक्यो 2020 के लिये हम तैयार हैं लेकिन हमारी अपनी सीमायें हैं। हमारे पास जो मौजूदा प्रतिभा है, हम उम्मीद कर रहे हैं कि तोक्यो 2020 भारत के लिये सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक होंगे लेकिन वास्तविक लक्ष्य 2028 लास एंजिल्स ओलंपिक हैं। ’’