Breaking News

भारतीय और विश्व इतिहास में 29 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय और विश्व इतिहास में 29 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
1709 – इंगलैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।
1794 – फ्रांसीसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।
1851 – बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
1859 – स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1864 – यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।
1913 – मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ से हजारों लोग मारे गये।
1920- पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना।
1924 – ब्रिटेन में लेबर पार्टी को संसदीय चुनाव में हार।
1942 – नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।
1945 – विश्व में पहला बॉल पोंइंट बाजार में आया।
1947 – बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।
1958 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1990 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गये।
1994 – न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ।
1999 – ओडिशा के तटीय इलाकों में जबरदस्त चक्रवाती तूफान आया।
2005 – राजधानी दिल्ली में बम धमाके में 60 से अधिक लोगों की मौत।
2008 – असम में बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।
2012 – अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत।
2015 – चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।