बारिश से दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट….

नयी दिल्ली, दिल्ली में आज सुबह बादल छाए रहे और ठंड महसूस की गई। साथ ही न्यूनतम तापमान सीजन के औसत तापमान से एक डिग्री कम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीते 24 घंटों में 19.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि सीजन के औसत अधिकतम तापमान से छह डिग्री नीचे था। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button