देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ी, ये है राज्यवार ताजा स्थिति ?

नयी दिल्ली,  देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5274 (71 विदेशी नागरिक) हो गई है और अब तक 411 लोग ठीक हुये हैं। अभी तक 149 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रधानमंत्री मोदी रणनीति बनाने के लिये मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बातचीत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश के 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल 5274(71 विदेशी नागरिक) मामले सामने आए हैं और अब तक 411 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।

अजित डोभाल और मौलाना साद की गुप्त मुलाकात पर उठा बड़ा सवाल ?

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा सूची के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य…………….संक्रमित….ठीक हुए…..मौत
आंध्र प्रदेश ……… 305………5………….4
अंडमान निकोबार…10……….0…………0
अरुणाचल प्रदेश……1………..0…………0
असम………….. …27……….0………….0
बिहार…………… ..38……….0………….1
चंडीगढ़…………….18……….7………….0
छत्तीसगढ़ …………10……….9………….0
दिल्ली ……….. ….576……..21…………9
गोवा ………… ……7……….0…………..0
गुजरात…………….165…….25………..13
हरियाणा …………..147…….28………..3
हिमाचल प्रदेश……   18……….2………….1
जम्मू और कश्मीर..   116़़……..4…………2
झारखंड…………….4……….0…………0
कर्नाटक……………175़़…….25………..4
केरल………………336……..70……….2
लद्दाख……………..  14………10……….0
मध्य प्रदेश………..  229……..0……….13
महाराष्ट्र……………1018…….79……..64
मणिपुर……………..2…………0……….0
मिजोरम……………1………….0……….0
ओडिशा ………….42………..2………..1
पुड्डुचेरी …………5………….1………..0
पंजाब ……………91………….4………..7
राजस्थान ………328………..21………3
तमिलनाडु………690………..19……….7
तेलंगाना ……….327………..35………7
त्रिपुरा ………….1……………0………..0
उत्तराखंड ………31………….5………..0
उत्तर प्रदेश……..334……….26……….3
पश्चिम बंगाल ….99………..13……….5
कुल…………….5274…….411……149