Breaking News

मास्को में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 1651 हुई

मास्को, रूस की राजधानी मास्कों में वैश्विक महामारी कोरोना से पिछले 24 घंटे के दौरान 71 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1651 हो गई है।

मास्कों को कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने यह जानकारी दी है। केंद्र ने कहा, “इस महामारी से ग्रसित कुल 71 लोगों की मृत्यु हुई है।” एक दिन पहले यहां इस जानलेवा विषाणु के कारण 77 लोगों की मौत हुई थी और मृतकों की संख्या 1580 हो गई थी।

रूस में कोविड-19 से अब तक 2.90 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2700 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 70 हजार से अधिक लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं।