फिर कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में गोलीबारी

जम्मू, पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सुबह करीब सवा पांच बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में अकारण गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी उनके इस कृत्य का माकूल जवाब दिया।

प्रवक्ता के मुताबिक भारतीय पक्ष में किसी के घायल होने अथवा कोई बड़े नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।