Breaking News

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने किया कमाल, कोरोना से एक भी मौत नहीं

नयी दिल्ली ,  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई तथा 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से मरने वालों की संख्या दहाई अंक के नीचे रही है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, चंड़ीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, गोवा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मेघायल, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। जबकि 13 राज्यों आंध्रप्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मणिपुर, ओडिशा, पुड्डुचेरी, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या दहाई अंक से नीचे रही।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,021 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ दो लाख सात हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 21,131 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 95.83 प्रतिशत हो गयी। नये मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 1389 कम हुए हैं और इनकी संख्या घटकर 2.77 लाख रह गयी है। इसी अवधि में 279 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,47,901 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी बनी हुई है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत

अंडमान निकोबार….64………4798……..​​62

आंध्र प्रदेश ………3625……870342….7094

अरुणाचल प्रदेश ….130……16503…… 56

असम ……………3356…….211546….1037

बिहार ……………5068…….243461….1383

चंडीगढ़ ………….361………18810……..315

छत्तीसगढ़ ………13701…….258155…..3293

दादरा नगर हवेली

और दमन और दीव…9……….3362………..2

दिल्ली ………..6713……. 605685…….10453

गोवा …………944………… 48992……..731

गुजरात ……..10435……….227128……4282

हरियाणा …….4268………253765…….2874

हिमाचल प्रदेश..3834………49685…….9196

जम्मू कश्मीर…..3284………114986…..1867

झारखंड ……….1585………111664……1019

कर्नाटक ……..13099……..891095……12062

केरल ………..65344……..672196……2976

लद्दाख ………..208………..9072……….126

मध्य प्रदेश …..10097…….224692……3563

महाराष्ट्र …….60347……..1809948…49255

मणिपुर ………1277……….26404……..348

मेघालय ………226……….13012……….138

मिजोरम ………127………. 4049…………8

नागालैंड ……..251…………11568………78

ओडिशा ……..2575……….324068……1861

पुड्डुचेरी ………359…………37005………631

पंजाब ……….4214……….155892……..5299

राजस्थान ……11157…….291533……..2670

सिक्किम………. 547……..5173………..125

तमिलनाडु……. 8947……793154……..12069

तेलंगाना ……….6231…..277304………1533

त्रिपुरा …………148………32711………..385

उत्तराखंड ……5625…….82537……..1483

उत्तर प्रदेश……15371……558303……8306

पं बंगाल ……..13774……524071……9598

कुल ………..277301….9782669….147901