Breaking News

यूपी में ये दिग्गज कांग्रेसी नेता, आज बीजेपी मे हुये शामिल

लखनऊ,  यूपी कांग्रेस  को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी  का दामन थाम लिया है।

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं ने भी नए सियासी ठिकाने तलाशने शुरू कर दियें है. यूपी में खोई सियासी जमीन हासिल करने की जुगत में लगी कांग्रेस को उसी के नेताओं ने बड़ा झटका दिया है। बुधवार को कांग्रेस के कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयें हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व विधायक सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व  विधायक विनोद चौधरी सहित कई कांग्रेसी नेताओं  ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर इन नेताओं को सदस्यता दिलाई। इससे पहले भी  7 दिसंबर को लखनऊ में 6 नेताओं ने भाजपा का दामन थामा था।

अभी कुछ दिन पहले ही सत्यदेव त्रिपाठी ने  प्रियंका गांधी के खिलाफ बड़ा बयान दिया था। उन्होने कहा था कि,  मुझे पार्टी और संगठन का एक लंबा अनुभव है। यूपी में जो संगठन खड़ा किया गया था, प्रियंका गांधी जी ने उसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। अब जमीनी लड़ाई लड़ने के लिए कोई संगठन बचा ही नहीं है, तो फिर चुनाव कैसे लड़ेंगे और जीतेंगे?