Breaking News

पंजाब की ये हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस सेलिब्रेट करेंगी अपना 28 वां बर्थडे

 

बर्थडे स्पेशल: मॉडल, सिंगर,एक्ट्रेस और पंजाब की  धड़कन हिमांशी खुराना का आज जन्मदिन है। हिमांशी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। और कई कांटेस्ट भी जीते। हिमांशी पंजाब के कीरतपुर साहिब की रहने वाली हैं। उनका जन्म 27 नवंबर 1991 को हुआ है। हिमांशी पर उनकी मां  सुनीता कौर का सबसे ज्यादा असर है और वह उन्हें अपनी प्रेरणा मानती है। उनके दो छोटे भाई भी हैं। हिमांशी के पिता  कुलदीप खुराना पेशे से सरकारी कर्मचारी हैं

आपको बता दे हिमांशी ने कम उम्र में (16साल) ही  2008 में  मिस लुधियाना का टाइटिल जीता था, इसके साथ ही वो मिस पंजाब पीटीसी 2010 में फाइनलिस्ट और मिस नोर्थ जोन कोन्टेस्ट भी जीता था। उन्होंने पेप्सी, नेस्ले, गीतांजलि जूलर्स, बिग बाजार, किंगफिशर जैसे कई बड़े ब्रैंडों में काम किया। उनकी पहली पंजाबी फिल्म थी जीत लेंगे जहां। हिमांशी खुराना अब तक प्लाज़ो, सोच, और मन भरेया जैसे कई फैमस पंजाबी गानों का हिस्सा रह चुकी हैं।

हिमांशी ने अपनी पहली पंजाबी वीडियो साल 2010 में की थी। फिर वो 2013 में हार्डी संधू के गाने सोच से से फेमस हो गई थी । इसके बाद फिल्म साड्डा हक के लिए भी हिमांशी की काफी प्रशंसा हुई  थीं। हिमांशी  अब तक प्लाज़ो, सोच, और मन भरेया जैसे कई फैमस पंजाबी गानों का हिस्सा रह चुकी हैं।
एक रिपोर्ट के अऩुसार हिमांशी खुराना पंजाब के फेमस सिंगर एमी विर्क के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।एक बार दोनों ने दुल्हा दुल्हन बनें हुए एक फोटोशूट करवाया था जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों ने सीक्रेट शादी कर ली है। लेकिन पूछे जाने पर दोनों ने शादी से तो इंकार किया ही अपने रिलेशनशिप की खबरों से भी साफ इनकार कर दिया था।

इन दिनों हिमांशी खुराना कलर्स टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नज़र आ रही हैं। हिमानी की इस रियलिटी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। हिमांशी बिग बॉस मे आई पंजाबी सिंगर शहनाज़ गिल के काऱण भी विवादों में फंस गई थीं।

 

आभा यादव