Breaking News

एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

बेगुसराय, एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

बिहार में बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने  बताया कि मचहा गांव निवासी कुणाल सिंह कल रात घर पर थे तभी उसके चचेरा भाई विकास सिंह वहां आया।

इसके बाद विकास सिंह ने कुणाल सिंह उनकी पत्नी कंचन सिंह और बेटी सोनम कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।