वैलेंटाइन पर ‘तू या मैं’ ने बढ़ाई धड़कनें, दिल्ली में शनाया-आदर्श संग स्टारकास्ट का जोरदार प्रमोशन

नई दिल्ली, वैलेंटाइन वीक के खास मौके पर सर्वाइवल थ्रिलर Tu Yaa Main ने रिलीज़ के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इंडस्ट्री से लेकर ऑडियंस और समीक्षकों तक, हर कोई फिल्म की सस्पेंस से भरी कहानी, रोमांचक ट्रीटमेंट और दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले सीक्वेंस की तारीफ कर रहा है। सिहरन, रहस्य और हर पल मंडराते खतरे से भरपूर यह फिल्म आख़िरी फ्रेम तक दर्शकों को सीट से बांधे रखती है, जिससे यह बड़े पर्दे पर देखने लायक एक यादगार अनुभव बन जाती है।
दिल्ली में जोरदार प्रमोशन, फैंस से खास मुलाकात
फिल्म की रिलीज़ के मौके पर स्टारकास्ट और मेकर्स दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने जोरदार प्रमोशन किया। इस दौरान अभिनेत्री शनाया कपूर, अभिनेता आदर्श गौरव, निर्देशक बिजॉय नांबियार और निर्माता आनंद एल राय ने मीडिया और फैंस के साथ फिल्म को लेकर खास बातचीत की।
इवेंट का समापन आदर्श गौरव और शनाया कपूर के स्टाइलिश बाइक एग्ज़िट के साथ हुआ, जिसने पूरे माहौल को हाई नोट पर खत्म कर दिया और मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
रोमांस, खतरा और सर्वाइवल का अनोखा संगम
रोमांस, एड्रेनालिन और खतरे का अनोखा संगम पेश करती यह फिल्म नए दौर की फ्रेश स्टोरीटेलिंग के साथ तैयार की गई है। बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी यह कहानी एक साधारण डेट को भी सिहरन भरे अनुभव में बदल देने का वादा करती है — यानी एक परफेक्ट #DateFright सिनेमाई एक्सपीरियंस।
मजबूत प्रोडक्शन और युवा दर्शकों से कनेक्शन
फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने अपने बैनर Colour Yellow के तहत, विनोद भनुशाली और कमलेश भनुशाली (Bhanushali Studios Limited) के साथ मिलकर किया है।
युवा पीढ़ी की कच्ची भावनाओं, रिश्तों की जटिलता और सर्वाइवल के रोमांच को जोड़ती Tu Yaa Main फिलहाल देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और दर्शकों को एक अलग तरह का थ्रिलर अनुभव दे रही है।





