शिकागो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत , 60 गिरफ्तार

वाशिंगटन, अमेरिका में अश्वेत नागरिक जार्ज फ्लायड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद फैली नस्लीय-विरोधी अशांति के बीच शिकागो शहर के उपनगर सिएरा टाउन में प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मृत्यु हो गयी और कम से कम 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डब्ल्यूजीएन -टीवी ने स्थानीय प्रवक्ता रे हनानिया के हवाले से बताया कि शिकागो के निचले इलाकों में बंद के बाद बाहरी प्रदर्शनकारी शहर में घुसे और गोलीबारी को अंजाम दिया। प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई है। इस मामले में करीब 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिएरा के 100 पुलिस अधिकारी शहर में गश्त कर रहे हैं तथा प्रांतीय पुलिस के करीब 120 अधिकारी इनकी सहायता कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गौरतलब है कि फिलाडेल्फिया के मिनेसोटा के मिनीपोलिस में 46 वर्षीय अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत के बाद पूरे अमेरिका में 25 मई से पुलिस बर्बरता और नस्लवाद के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गये।

Related Articles

Back to top button