नयी दिल्ली , लक्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रुद्रतेज सिंह का असामयिक निधन हो गया है।
उनकी उम्र 46 वर्ष थी।
कम्पनी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अचानक और अप्रत्याशित निधन के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है।
जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ने रुद्रतेज सिंह को एक अगस्त 2019 को भारत में अपने काम की कमान सौंपी थी।
रुद्रतेज को उनके नजदीकी लोग प्यार से ‘रूडी’ नाम से बुलाते थे।
बीएमडब्ल्यू इंडिया के प्रमुख के पद पर नियुक्त वह पहले भारतीय थे।
बीएमडब्ल्यू में आने से पहले सिंह रॉयल एनफील्ड के समूह अध्यक्ष थे।
उससे पहले वह एफएमसीजी कंपनी यूनीलीवर में भारत एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विभिन्न पदों पर 16 साल कार्यरत रहे।
कम्पनी ने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में वह श्री सिंह के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।
उन्हें हमेशा एक प्रेरणादायक और सौम्य इंसान के रूप में याद किया जाएगा।
श्री सिंह अगस्त 2019 को बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया में शामिल हुए।
उनकी परिवर्तनशील दृष्टि और रणनीति ने चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल में बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के नेविगेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Back to top button