Breaking News

यूपी में हुआ दिलदहला देने वाला हादसा,हुई कई लोगो की मौत….

नई दिल्ली,आवासीय क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री का संचालन लोगों के लिए बेहद घातक हो रहा है। एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया।  घटना में तीन मासूम बच्चों सहित छह की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हैं। इनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये लोग नही कर पाएगे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सफर…..

धमाका इतनी तेज था कि फैक्टरी के पास बने मकान भी ढह गए। 500 मीटर के क्षेत्र में इंसानी मांस के लोथड़े बिखर गए। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही धमाके के साथ धराशायी मकान में लोग जिंदा जलने लगे थे।

सपा सांसद आजम खान का पता बताने वाले को मिलेगा ये इनाम….

थाना मिरहची क्षेत्र के मोहल्ला गड्ढा निवासी मुन्नी देवी पत्नी लालाराम के नाम से पटाखे बनाने का लाइसेंस था, जो मार्च में खत्म हो गया था। इनके मकान में पटाखे रखे हुए थे।  धमाके के साथ तीन मंजिला मकान धराशायी हो गया।

बस चालक का कटा चालान,क्योकि उसने नहीं पहना था ये…..

पीएम मोदी ने इस भोजपुरी स्टार को ट्विटर पर किया फॉलो…..

मकान के मलवे में दबे लोगों को निकालने के लिए तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसे में छह दो बच्चों सहित छह की मौत हो गई है। जानकारी पाकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
विस्फोट इतना भयंकर था कि लोगों के चीथड़े हवा में उड़कर काफी दूर तक जा गिरे। एक बच्ची का शव 200 मीटर दूर छत पर जा गिरा। घटना की खबर पर पुलिस के साथ एंबुलेंस कर्मियों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने कहा कि मिरहची में हुआ हादसा बेहद दुखद है। छह लोगों की मौत हुई है। मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी। घायलों और मृतकों को सरकारी योजनाओं के तहत मुआवजे का लाभ दिया जाएगा।