
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की जद में अब आला नेता व मंत्री भी आते जा रहे हैं। प्रदेश प्राविधिक शिक्षा मंत्री शनिवार को मंत्री कमला रानी जो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थीं उनकी मौत हो गई है।
उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला वरुण का निधन हो गया है। वे यूपी विधानसभा की सदस्य थीं। इससे पहले वे सांसद भी रह चुकी हैं।
उनका पूरा नाम कमला रानी वरुण था। कमला वरुण यूपी सरकार में टेक्निकल एजुकेशन मंत्री थीं। कमला वरुण कोरोना से संक्रमित थीं और लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था।
इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के अलावा चेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी, खेल और युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी और रघुराज सिंह कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।