Breaking News

यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, नही मिलेंगे इतने भत्ते ?

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के संबंध मे बड़ा फैसला लिया है।

यूपी सरकार ने भी केंद्र की तरह अपने कर्मियों का जनवरी से प्रस्तावित महंगाई भत्ता व पेंशनरों का महंगाई राहत रोकने का एलान किया है। इसके साथ ही सरकार ने छह तरह के भत्ते भी स्थगित कर दिए हैं। राज्य कर्मचारियों के 6 तरह के भत्तों को 31 मार्च 2021 तक स्थगित रखा जाएगा।

इससे यूपी में 16 लाख से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित होंगे। वहीं 11.82 लाख पेंशनरों को भी झटका लगा है।

यूपी सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) पर भी रोक लगा दी है। अब कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए भी नहीं मिलेगा। एक जनवरी 2020 से जून 2021 तक डीए बंद रहेगा। इसके अलावा सचिवालय भत्ता, पुलिस भत्ता भी बंद कर दिया गया है। 

आर्थिक तंगी का सामना कर रही सरकार को कर्मचारियों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत पर फैसला लेने से करीब 10 हजार करोड़ रुपये की बचत हो सकती है।