Breaking News

यूपी बना अपराध का हब , महिलाएं कर रहीं त्राहिमाम: अजय कुमार लल्लू

अपराध का हब बना यूपी, महिलाएं सबसे असुरक्षित: लल्लू

लखनऊ, उत्तर प्रदेश को अपराध का हब बताते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि अपराधियों और पुलिस के गठजोड़ से जनता विशेषकर महिलायें त्राहिमाम कर रही हैं।

श्री लल्लू ने मंगलवार को बताया कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश की जनता, महिलाएं अपराधियों और पुलिस के रवैए से त्राहिमाम कर रही हैं। महिलाएं न्याय न मिलने और दर दर भटकने के बाद सत्ता के गलियारे के सामने आत्मदाह करने को अभिशप्त है।

उन्होने कहा कि योगी सरकार ने झूठ और गलत तथ्य देने के लिए 11 अफसरों की टीम बना रखी है जो जनता को गुमराह करने का काम करती है।

बुलंदशहर की घटना का जिक्र करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सबसे असुरक्षित है। पूरा प्रदेश हत्या-बलात्कार से दहल रहा है। यूपी अपराध और अपराधियों का हब बन चुका है, कानून का राज पूरी तरह धराशाही हो गया है। अपराधी मनबढ़ हो गए है। कुछ को सत्ता का संरक्षण मिला है तो कुछ पुलिस की सरपरस्ती में अपराधो को अंजाम दे रहे है ।

उन्होने कहा कि यूपी में कानून के डर के खात्मे और महिलाओं के लिए फैले असुरक्षा के माहौल को दर्शाता है। प्रशासन छेड़खानी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेता। जिसके चलते यह सब घटनाएं होती आ रही है। महिलाओं पर होने वाले हर तरह के अपराध पर जीरो टॉलरेंस होना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बुलंदशहर में छेड़खानी के दौरान छात्रा की मौत हो गई। अपनी भांजी को बचाते हुए मारे गए पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या सबको याद है। पिछले दिनों ही जालौन में पुलिस प्रताड़ना से आहत युवती ने आत्महत्या की थी पुलिस महिलाओं की समस्याएं सुनने के बजाए इतना प्रताड़ित कर रही है कि उन्हें आत्महत्या करने पर विवश होना पड़ रहा है। उ0प्र0 की सड़कों पर अपराधियों का कब्जा हो चुका है, पूरा प्रदेश अपराधियों के गिरफ्त में है। सरकार कहाँ है, न्याय कहाँ है।