Breaking News

यूपी: पैमाइश करने गई राजस्व व पुलिस टीम पर हमला, चार महिला पुलिसकर्मी घायल

औरैया, उत्तर प्रदेश में औरैया के सहायल क्षेत्र के गांव असू में सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे की शिकायत पर पैमाइश करने गई राजस्व व पुलिस टीम पर ईट-पत्थर व लाठी से किये गये हमले में चार महिला कांस्टेबल घायल हो गयीं जबकि नायव तहसीलदार की कार टूट गई।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असू गांव में सुरेश व अशोक आदि ने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा करने की नियत से गुरूवार रात दीवाल बना ली, जिसकी लिखित शिकायत शिक्षक राम सिंह उपजिलाधिकारी बिधूना राशिद अली से की थी।

उपजिलाधिकारी के आदेश पर आज शाम नायव तहसीलदार अभिनव सिंह, राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार, लेखपाल, थानाध्यक्ष बृजेश भार्गव व पुलिस फोर्स के साथ पीडब्ल्यूडी की भूमि की पैमाइश करने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने पैदाइश शुरू की वैसे ही कब्जाधारियों सुरेश कुमार, अशोक कुमार व उनके परिजनों जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अभय कुमार, रेखा देवी, मधु कुमारी आदि ने लाठी-डंडे व ईट-पत्थर से राजस्व व पुलिस टीम पर अचानक हमला बोल दिया जिससे चार महिला पुलिस कर्मी शालनी यादव, आशा वशिष्ठ, रेनू यादव व प्रियंका घायल हो गयीं, जबकि पत्थरबाजी से नायव तहसीलदार बिधूना की गाड़ी बुरी तरह छती ग्रस्त हो गई। इसी दौरान थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव ने घटना की जानकारी उच्याधिकारियो को दी। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र नाथ यादव, थाना दिबियापुर, थाना बेला सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर मौके से फरार हो‌ गये।

घटना के संबंध में नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद वो राजस्व कर्मियों व पुलिस बल के साथ असू गांव में पैमाइश करने गए थे, पैमाइश के दौरान कब्जाधारियों ने उनके व पुलिस बल पर हमला बोल दिया, जिसमे चार महिला पुलिस कर्मी घायल हो गई। वो घटना की तहरीर थाना पुलिस को दे रहे है। तहसीलदार बिधूना गौतम सिंह ने बताया कि उनकी राजस्व टीम पर हमला हुआ है, वो मौके पर पहुँच रहे है, मामले को गंभीरता से लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दे रहे है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।