लखनऊ, आज अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने यह जानकारी दी।
प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने आज लखनऊ में बताया कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 उदयप्रताप सिंह यादव व प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद चौधरी के अनुमोदन के बाद 58 सदस्यीय सूची जारी की गई है। जिसमें छह उपाध्यक्ष, 18 महासचिव, 20 प्रदेश सचिव , 8 कार्यकारिणी सदस्य व दो प्रकोष्ठों के अध्यक्ष शामिल हैं।
उन्होने आगे बताया कि यह पहली सूची जारी की गई है, शीघ्र ही दूसरी सूची भी जारी की जायेगी। प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मनोनयन पत्र दिये जायेंगे। उक्त कार्यक्रम की तिथि व समय की घोषणा शीघ्र ही की जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालबहादुर यादव , वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव, विशेष सलाहकार जीपी यादव, मीडिया प्रभारी अनुराग यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सूची इस प्रकार है-
rrrr
rrrrrrr