Breaking News

उप राष्ट्रपति ने ट्विटर पर डाली एसी तस्वीर, मचा बवाल

चेन्नई,उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया लेकिन बाद में विवाद से बचने के लिए तस्वीर बदल दी गई।

तस्वीर के बदले जाने के बाद उप राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, पहले का ट्वीट उप राष्ट्रपति सचिवालय के एक कर्मचारी ने गलती से ट्वीट कर दिया था जिस पर गौर किये जाने के बाद उसे हटा दिया गया। उपराष्ट्रपति के दूसरे ट्वीट में शब्द तो वहीं थे सिर्फ  तस्वीर बदल दी गई।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को संत कवि तिरुवल्लुवर की जयंती पर उनकी एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया लेकिन बाद में विवाद से बचने के लिए तस्वीर बदल दी गई।
श्री नायडू के ट्वीट पर विवाद इसलिए हो गया था क्योंकि कवि तिरुवल्लुवर की तस्वीर भगवा रंग के कपड़े में पोस्ट की गई थी।
उप राष्ट्रपति ने भगवा रंग के कपड़े में कवि तिरुवल्लुवर की तस्वीर के साथ ट्वीट कियाए श्तमिल कविए दार्शनिक और संत तिरुवल्लुवर को आज उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। उनकी रचनाएं श्रेष्ठ जीवन जीने के तरीकों के बारे में मानव जाति का मार्गदर्शन करती है।श्
श्री नायडू के इस ट्वीट के साथ पोस्ट की गई कवि तिरुवल्लुवर की तस्वीर को कुछ देर बाद बदल दिया गया। इस बार सफेद रंग के कपड़ों में कवि तिरुवल्लुवर की तस्वीर पोस्ट की गई।
तस्वीर के बदले जाने के बाद उप राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, पहले का ट्वीट उप राष्ट्रपति सचिवालय के एक कर्मचारी ने गलती से ट्वीट कर दिया था जिस पर गौर किये जाने के बाद उसे हटा दिया गया।
उपराष्ट्रपति के दूसरे ट्वीट में शब्द तो वहीं थे सिर्फ तमिल कवि तिरुवल्लुवर की तस्वीर बदल दी गई।