Breaking News

यूपी में गलन से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने किया ये एलान

लखनऊ, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और शीतलहर के चलते उत्तर प्रदेश में ठंड से गलन बढ़ने के चलते जनजीवन प्रभावित रहा।राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह बादल छाये रहे।

अत्यधिक ठंड व शीतलहर के कारण लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया हैै।

राज्य के सभी जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर जारी रहेगी और सुबह शाम कोहरा छाया रहेगा। उन्होंने बताया कि ठंड से अभी जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं है।मौसम विभाग के अनुसार मिर्जापुर चुर्क में न्यूनतम तापमान सामान्स से सात कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा । वहां का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच कम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा लखनऊ में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 07.6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम सामान्य से छह कम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 6.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जौ सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इस बीच लखनऊ प्राणि उद्यान ;चिड़ियाघरद्ध में वन्य जीवों को ठंड से बचाने के लिए उनके बाडों में हीटर आदि के अलावा शीतलहर को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। ठंड को देखते हुए बंदरों एवं अन्य वन्य जीवों की खुराख बढा दी गई है।