वामदलों के नेताओं ने क्या कहा अखिलेश यादव से…?

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव से वामदलों के नेताओं ने मुलाकात की। उन्होने लोकसभा उपचुनावों में समाजवादी पार्टी को समर्थन देेने की घोषणा की। वामदलों के नेताओं द्वारा अखिलेश यादव को दिए गए समर्थन का पत्र भी सौंपा गया।

साम्प्रदायिक राजनीति के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है- समाजवादी पार्टी

सपा उम्मीदवारों को विपक्ष का एक तरफा समर्थन, बीजेपी का धुर विरोधी मोर्चा अखिलेश के पाले में…

राज्यसभा चुनाव को लेकर मायावती के भाई ने की बड़ी घोषणा…..

वामदल नेताओं द्वारा अखिलेश यादव को दिए गए समर्थन पत्र में कहा गया है कि जब से भाजपा सरकार कायम हुई है, आम जनता का संकट बढ़ने के साथ ही भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र पर खतरा भी बढ़ गया है। अल्पसंख्यकों, दलितों तथा महिलाओं पर हमलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है और जनता की एकता को भारी चोट पहुंचायी जा रही है। ऐसी स्थिति में साम्प्रदायिक एवं जनविरोधी भाजपा को हराना जनता तथा देश के हित में अत्यंत जरूरी हो गया है।

लोकसभा उपचुनाव मे अब कांग्रेस भी दे सकती है समाजवादी पार्टी को समर्थन

सपा-बसपा का हाथ मिलवाने मे आखिर किसका रहा हाथ, जानिये क्या है हकीकत ?

यादव मोड़ का नाम बदलने को लेकर, स्थानीय लोगों के साथ छात्र नेता भी उतरे विरोध मे

 अखिलेश यादव से माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डा0 हीरालाल यादव, राज्य कार्यकारिणी सदस्य के. एन. भट्ट, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डा0 गिरीश शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य फूलचंद्र यादव, भाकपा (माले) के अरूण कुमार तथा फारवर्ड ब्लाक के एसएन सिंह चैहान ने भेंट कर लोकसभा उपचुनावों में समाजवादी पार्टी को समर्थन देेने की घोषणा की। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वामदलों को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

समाजवादी पार्टी को एक और बड़ी पार्टी ने दिया समर्थन…..

लालू यादव के परिवार को कोर्ट ने दी बड़ी राहत….

 सीएम के सामने मंत्री ने की गंदी बात- मुलायम ,माया,अखिलेश को कहा……

       उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर (इलाहाबाद) में हो रहे लोकसभा के उपचुनावों में भाजपा के प्रति आक्रोश और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन बढ़ता ही जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, निषाद पार्टी, पीस पार्टी और प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के बाद भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) सहित वामपंथी दलों ने भी समाजवादी पार्टी के पक्ष में अपने समर्थन और सहयोग की घोषणा कर दी है। इनके कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रचार में लग गए हैं।

होली मिलन कार्यक्रम मे, यादव समाज के हित मे हो सकती हैं महत्वपूर्ण घोषणा…?

Related Articles

Back to top button