अकेली महिला को पसंदीदा सीट देगी विस्तारा

vistara-llनई दिल्ली,  विमान सेवा कंपनी विस्तारा ने अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को पसंदीदा सीट आवंटित करने की घोषणा की है। साथ ही उसने कहा है कि यदि ऐसी महिलाओं ने यह विकल्प नहीं चुना तो उन्हें सिर्फ खिड़की वाली या गलियारे वाली सीटें ही आवंटित की जाएंगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आज एयरलाइंस ने बताया कि विस्तारा वीमिन फ्लायर नामक यह पहल विमानन उद्योग में पहली बार की गई है। सीटों की पसंद का विकल्प टिकट बुक कराते समय या बुकिंग के बाद मैनेज माइ बुकिंग सुविधा के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

ऐसा नहीं करने पर अकेली महिला यात्रियों को चेकइन के समय खिड़की के पास वाली या गलियारे के पास वाली सीट ही दी जाएगी। इसके अलावा सामान ले जाने और विमान से उतरने के बाद टैक्सी आदि की बुकिंग में भी अकेली महिला यात्रियों की मदद के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। विस्तारा 08 मार्च से अपनी मुंबई-अमृतसर उड़ान भी शुरू कर रही है। उसने बताया कि पहली उड़ान में चालक दल की सभी सदस्य महिलाएं होंगी। पायलट कैप्टन लता विश्वनाथन तथा फस्र्ट ऑफिसर शालमली जोशी होंगी। केबिन क्रू में भी सिर्फ महिलाएं होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button