Breaking News

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद, प्रदेश भर मे सपा कार्यकर्ताओं का जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आज उन्नाव में गिरफ्तारी की सूचना पर प्रदेशभर में  सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। लखनऊ के साथ ही पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं।

रिहाई के बाद अखिलेश यादव ने, अपनी गिरफ्तारी का राज खोला 

अखिलेश यादव कई विधायकों सहित, उन्नाव मे हुये गिरफ्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पुलिस की पक्षपातपूर्ण और उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में औरैया जाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को उन्नाव में रोक कर हिरासत में लेने की खबर से पूरे प्रदेश में ही नहीं अन्य प्रदेशों में भी जनता का आक्रोश फूट पड़ा। किसान, नौजवान, वकील और महिलाएं सड़क पर निकल पड़ी। जगह-जगह धरना-प्रदर्शन होने लगे।

 जांच रिपोर्ट ने केंद्रीय मंत्रियों को दी क्लीन चिट, ‘रोहित वेमुला’ को बताया गैर दलित…

आखिर दूरदर्शन- आकाशवाणी ने दिखा दिया कि, वे हो गये बीजेपी के सरकारी भोंपू 

कल औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के समय पुलिस ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और उनके समर्थकों के साथ अभद्र व्यवहार किया और पूर्व सांसद प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनसे मिलने के लिए जाते समय एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव की सीमा में अखिलेश यादव को औरैया जाने से रोक लिया गया।  वे जब धरने पर बैठ गये तो उन्हें जबरन पुलिस ने उठाया तथा धौरा स्थिति कृषि विज्ञान केन्द्र में हिरासत में रखा गया।

 यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी, सभी स्कूलों पर लगी ये रोक…

डिजिटल इंडिया की बात करने वाली, भाजपा के राज में आक्सीजन की कमी ?-अखिलेश यादव

जैसे ही यह खबर फैली उन्नाव मे एडवोकेट बड़ी संख्या में  पहुंच गए। सैकड़ों नौजवानों ने धरना देना शुरू कर दिया। विधायक अनिल दोहरे, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, पूर्व विधायक बदलू खां, डा0 राजपाल कश्यप, आनंद भदौरिया, संतोष यादव सनी, राजेश यादव, अतुल प्रधान, विजय यादव, राम सागर यादव, राहुल सिंह, दिग्विजय सिंह देव, मो0 एबाद, बृजेश यादव, गौरव दुबे, संजय सविता, प्रदीप शर्मा सहित दर्जनों एमएलसी श्री यादव के साथ धरने पर बैठे।

नेताजी का अपमान न होता, तो आज प्रदेश और देश की राजनीति दूसरी होती-शिवपाल यादव

समाजवादी किसी भी परिस्थिति में, अन्याय बर्दाश्त ना करें-मुलायम सिंह यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उन्नाव में गिरफ्तारी की सूचना पर लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर उतरे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। यह सभी लोग काफी हंगामा करने लगे। सड़क पर लेटकर यह सभी सड़क हंगामा कर रहे। कानपुर में प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल धरना प्रदर्शन किया। विधायक अमिताभ बाजपेयी, संजय लाठर (एमएलसी) की गिरफ्तारी हुई।

आगरा में पूर्व सांसद श्रीराम जी लाल सुमन ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उन्नाव में गिरफ्तारी के विरोध मे धरना प्रदर्शन किया। अखिलेश को हिरासत में लिये जाने के बाद, सपा कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद में उपद्रव मचाया और इलाहाबाद में एक बस में तोड़फोड़ भी की. देवरिया जिला में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठक की और फिर शहर के कचहरी चौराहे पर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री की रिहाई की मांग करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। एक घंटे तक शहर का मुख्य मार्ग जाम रहा।

65 मौतों के बाद, सीएम योगी के भव्य आयोजन के आदेश पर हुयी, तीखी प्रतिक्रिया..

गोरखपुर में अखिलेश यादव बोले-प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक तो केवल डा०कफील खान पर क्यों कार्रवाई?

 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गिरफ्तार होने के बाद जिले में पूर्व राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव समेत अन्य एक्सप्रेस वे पर पहुँच गए। हंगामा करने पर पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लिया है।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हिरासत में लिये जाने की खबर लगते ही लखनऊ, कानपुर, उन्नाव,  इलाहाबाद, वाराणसी, शाहजहांपुर, आजमगढ़, कन्नौज, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, नोएडा, रायबरेली, चन्दौली, गाजीपुर, संतकबीरनगर आदि जिलों में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। 

गोरखपुर मे मृतकों के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, पार्टी की तरफ से दिया 2-2 लाख 

एक लाख से ज्यादा डिलीवरी कराने वाली, पद्मश्री डॉ० भक्ति यादव नही रहीं

 अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आज बिहार प्रांत की राजधानी पटना में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  किरनमय नंदा धरना दिया और गिरफ्तारी दी। अन्य प्रदेशों से भी विरोध प्रदर्शन की सूचनाएं है।