Breaking News

गोलीबारी,एक की मौत, पांच घायल

शिकागो, अमेरिका के शिकागो में पैनकैक हाउस के बाहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और अन्य पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

शिकागो पुलिस ने कहा कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार एक बजकर 50 मिनट पर हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल पांच लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरुआती बयान में कहा कि एक व्यक्ति बाहर खाना खा रहा था कि तभी सफेद रंग की एसयूवी में आए लोगों ने उस पर गोलीबारी शुरु कर दी। इस हादसे में घायल हुए लोगों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।