Breaking News

 देश के इन राज्यों में बढ़े सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले

नयी दिल्ली,  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) 32688 सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिनमें सबसे अधिक मामलों की वृद्धि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ तथा कर्नाटक में हुई है।

इस दौरान महाराष्ट्र में जहां 11349 सक्रिय मामले बढ़े हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में 4454 तथा कर्नाटक में 2395 मामलों की वृद्धि हुयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 93,249 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 24 लाख 85 हजार 509 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 60,048 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,16,29,289 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 6,91,597 हो गये हैं। इसी अवधि में 513 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,64,623 हो गयी है।

देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 93.14 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.32 फीसदी रह गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य…………………सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत

अंडमान-निकोबार—–49——– 4987——- 62

आंध्र प्रदेश——— 9417—— 889295—–7234

अरुणाचल प्रदेश— 8 ———-16785—— 56

असम———– 1945——– 215549—- 1107

बिहार———- 2943——— 262988—–1582

चंडीगढ़——- 3162———- 24309—— 382

छत्तीसगढ़—- 36312——- 323201—– 4283

दादरा-नगर हवेली

दमन-दीव—– 199——– 3518———– 2

दिल्ली——— 12647—- 648674—– 11060

गोवा——— 1980——-55989——– 834

गुजरात—- 14298—— 296713——- 4552

हरियाणा—- 11787—– 281258—— 3184

हिमाचल प्रदेश- 3441—- 60337—— 1060

जम्मू- कश्मीर— 3574—-126860—- 2005

झारखंड——— 4613—— 120723—- 1122

कर्नाटक——- 36633 —— 961359—- 12610

केरल——– 27587——– 1100186—– 4658

लद्दाख——- 306———– 9790———130

लक्षद्वीप—— 38———- 701———- 1

मध्य प्रदेश—- 20369—– 279275—- 4029

महाराष्ट्र—– 402552—– 2495315—- 55656

मणिपुर ——60———— 28981——- 374

मेघालय—– 88———– 13868—— 150

मिजोरम —-40———— 4439—— 11

नागालैंड—- 132———– 12138 —92

ओडिशा—- 2668———- 337635—1921

पुड्डुचेरी—-1474——— 39974—– 684

पंजाब —–25314——– 216108—- 7032

राजस्थान— 11738—— 323031—- 2827

सिक्किम—–48———— 6068—– 135

तमिलनाडु—- 20204—- 863258—- 12764

तेलंगाना—– 7923—– 302500—– 1717

त्रिपुरा ——–70——— 33075—– 392

उत्तराखंड —2638——- 97351—– 1725

उत्तर प्रदेश— 16496—- 600577—- 8850

पश्चिम बंगाल—8844—572474—– 10340

कुल———691597—- 11629289—–164623