द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मिले राहुल गांधी

नयी दिल्ली,  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन ने श्री गांधी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें श्री गांधी राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं।

कांग्रेस सूत्रों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। विपक्ष का नेता बनने के बाद श्री गांधी पहली बार राष्ट्रपति से मिलने उनके आवास गए।

Related Articles

Back to top button