Breaking News

फिरौती की रकम नहीं मिलने पर चार वर्ष की मासूम बच्ची की हत्या

सिवनी,  मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र में तीन लाख की फिरौती की रकम नहीं मिलने पर चार वर्षीय एक बालिका की हत्या कर दी गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आमाझिरिया गांव में एक शख्स ने चार वर्ष की बच्ची स्वर्णा गोसाई की हत्या कर शव को दफना दिया गया था। बच्ची कल शाम से लापता थी, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। जब बालिका के परिजनों को फिरौती का संदेश मिला था। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद बालिका का शव आज सुबह बरामद कर लिया। आरोपी ने ग्राम आमाझिरिया में ही तीन फीट गहरे गड्ढे में लाश दफना दी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने घर के पीछे ही रहने वाले एक युवक का नाम लिया था। आरोपी से सख्ती से हुई पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली। फिलहाल इसमें और भी लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही हैं।