Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतानू दास की हुई सगाई

रांची ,अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज एवं पद्मश्री से सम्मानित दीपिका कुमारी एवं अतानू दास की आज झारखंड की राजधानी रांची में रातू चट्टी स्थित पैतृक आवास पर सगाई हुई। सगाई कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं उनकी पत्नी मीरा मुंडा ने शिरकत की और दोनों अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध तीरंदाजों को आशीर्वाद दिया।

वही दीपिका के परिजनों ने बताया कि सादे समारोह में इनकी सगाई संपन्न हुई है जिसमें रिश्तेदारों और मित्रों को आमंत्रित किया गया था।
सगाई से पूर्व उनके घर पर भगवान की पूजा हुईए जिसमें जीवन की नयी पारी की शुरुआत करने से पूर्व दोनाें खिलाड़ियों ने ईश्वर का आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में अतानू की ओर से भी केवल उनके परिवार के सदस्य ही शामिल हुये। अतानू मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले हैं।