Breaking News

आगरा में महानगर बस पलटी, दो मरे, कई घायल..

आगरा,आगरा में एक बस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घयल हो गए।  पुलिस के अनुसार एक महानगर बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गयी जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो लोगों की मौत हो गयी। बस शाहगंज क्षेत्र में सवारियों को लेकर जा रही थी। अचानक एक जानवर सामने आया जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर के पास लगे खंभे से टकरा गई।

थाना शाहगंज इंसपेक्टर बेगराम सिंह ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न 11 बजे की है। बस पलटने से कई सवारियां घायल हो गयी थीं। उनमें तीन की हालत गंभीर थी। उपचार के दौरान ऊषा (50) और उनकी नतिनी प्रीती (12) की मौत हो गयी।