Breaking News

एक छोटी सी किशमिश के फायदे जानकर रह जाएगे हैरान…

 आम तौर पर हम किसमिश किसी बिशेष डिस बनाते समय या किसी मेंहमान के आने पर इसे सर्व करतें हैं। मगर किशमिश में कई ऐसी खासियतें हैं जिनको जानकर आप रोजाना इसे खाना शुरू कर देंगे। आमतौर पर हम सूखी किसमिश ज्यादा खातें हैं किन्तु जानकारों की माने तो सूखी के मुकाबले भीगी किशमिश ज्यादा फायदेमंद होती हैं। भीगी किशमिश आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर से भरपूर होती हैं। इसमें प्राकृतिक शुगर भी बहुतायत में मौजूद होता है। आइए जानते हैं इसके फायदे…

अनीमिया से बचावः- किशमिश के सेवन से आप अनीमिया से भी लड़ सकते हैं। किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत होती है। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी बहुतायत में पाया जाता है। ये सभी तत्व रक्त फार्मेशन में उपयोगी हैं।

मुंह से बदबूः- मुंह से आ रही बदबू को भी किशमिश के सेवन से खत्म किया जा सकता है। खासकर यदि किसी महिला को नियमित मुंह से बदबू आने की शिकायत रहती है तो उन्हें इसका उपयोग आवश्यक तौर पर करना चाहिए।

हाइपरटेंशन से बचावः- विशेषज्ञों का मानना है कि किशमिश के सेवन से आप हाइपरटेंशन की स्थिति से लड़ सकते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम से हाइपरटेंशन की स्थिति में सुधार होता है।

एनर्जी बढ़ाने की क्षमताः- अगर आपका बहुत कोशिशों के बावजूद वजन नहीं बढ़ रहा हो तो आप सूखी किशमिश को रोजाना डाइट में शामिल करें। इससे आसानी से वजन बढ़ सकता है। यही नहीं इसमें एनर्जी बढ़ाने की क्षमता भी होती है।

बेहतर डाइजेशनः- भीगी किशमिश में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मात्रा में न लें। इसे अपने नियमित आहार में शामिल करने से डाइजेशन की समस्या से निजात मिलती है।

बेहतर इम्युनिटी पावरः- इससे इम्युनिटी भी बढ़ती है। दरअसल भीगे हुए किशमिश में सभी तरह के पौष्टिक तत्व उपलब्ध होते हैं, जिसके सेवन से आपकी इम्युनिटी पावर बेहतर होती है। यह संक्रमण से लड़ने में भी मदद करती है।