Breaking News

फिल्में देश में बड़े बदलाव लाने और विकास में मदद कर सकती हैं-पीएम मोदी

मुंबई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  यहां कहा कि फिल्मों का माध्यम एक ऐसी शक्ति है जो बिना आहट के लोगों के विचारों को प्रभावित कर सकती है और देश में बड़े सामाजिक बदलाव लाने और विकास को बढ़ावा देने में योगदान कर सकती है। मोदी लगभग 141 करोड़ रुपये की लागत से मुंबई के पेडर रोड इलाके में बनाये गये देश के पहले भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय ;नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमाद्ध का आज उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा के एक सदी पुराने इतिहास की जानकारी इस संग्रहालय में मिल सकेगी। भारतीय सिनेमा के इतिहास से जुड़ी जानकारियां देने वाले इस संग्रहालय में दृश्य ;विजुअलद्धए शिल्पए ग्राफिक्स और मल्टीमीडिया की सहायता से भारतीय सिनेमा के किस्से.कहानियों का प्रस्तुतीकरण होगा। यह संग्रहालय 19वीं सदी के ऐतिहासिक गुलशन महल और नए संग्रहालय भवन में बनाया गया है।
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी के मार्गदर्शन में संग्रहालय का निर्माण हुआ है। यहां भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष से अधिक की यात्रा का वर्णन है।

भारतीय सिनेमा को नौ वर्गों में विभाजित कर भारतीय इतिहास की उत्पत्तिए भारत में सिनेमा का आगमनए भारतीय मूक फिल्मए ध्वनि की शुरुआतए स्टूडियो युगए द्वितीय विश्व युद्ध का प्रभाव तथा क्षेत्रीय सिनेमा को दिखाया गया है। पांच मंजिला नए संग्रहालय भवन में चार प्रदर्शनी हॉल हैं। इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर बनी फिल्में और सिनेमा के उनके जीवन पर गहरे प्रभाव को दर्शाया गया है।
बाल फिल्म स्टूडियो भी है जिसमें आगंतुकों खासकर बच्चों को फिल्म निर्माण के विज्ञानए प्रौद्योगिकी और कला के बारे में जानकारी दी जाएगी। हॉल में कैमराए शूटिंग और अभिनय से जुड़ी जानकारियां भी होंगी। यहां आने वालों को भारतीय सिनेमा में फिल्मकारों द्वारा प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की जानकारी मिलेगी। भारतीय सिनेमा में यहां देशभर की सिनेमा संस्कृति को दर्शाया गया है।

मोदी ने कहा कि श्फिल्मों को सामाजिक परिवर्तनों के साथ पहचाना जाता है । सैकडों भाषाओं तथा हजारों बाेलियों के होने के बावजूद फ़िल्में हमारे लोगों के बीच एकता बनाये रखने में मदद करती हैं जो विशाल विविधता वाली संस्कृतियों को बढ़ावा देनेए पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने में फिल्में मदद करती हैं। इसके अलावाए उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्में दुनिया भर के देशों का प्रतिनिधित्व करती हैंए बाहर के लोगों को एक श्आईनाश् दिखाती हैंए हमारी फिल्मेंए संगीतए गीतए सितारों के साथ कई देशों में लंबे समय तक प्रभाव बनाने वाली वैश्विक स्तर पर हमारी छवि को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मों के अलावा भारतीय टेलीविजन सीरियल जैसे ष्सास भी कभी बहू थीष् और रामायण विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हुआ। विदेश के लोग आम भारतीयों के जीवन की झलक पाने की इच्छा रखते हैं।

मोदी ने फिल्म उद्योग को मजबूत करने के लिए सरकार के पूरे समर्थन का आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने मनोज कुमारए आमिर खानए ए आर रहमानए आशा भोसलेए पंडित शिवकुमार शर्माए रणधीर कपूरए करण जौहरए मधुर भंडारकरए किरण शांतारामए बोनी कपूरए डेविड धवनए रोहित शेट्टीए वहीदा रहमानए जीतेंद्र कपूरए आशा पारेखए पंकज कपूरए राकेश मेहराए परेश मेहरा दिव्या दत्ता और कई अन्य अभिनेताआें एवं अभिनेत्रियों की उपस्थिति में एनएमआईसी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागररावए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीसए केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ए रामदास अठावलेए श्याम बेनेगलए प्रसून जोशी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।