Breaking News

बिहारी शब्द कहने और सुनने में गर्व महसूस करती हूं- फातिमा शेख

पटना  बॉलीवुड अभिनेत्री और दंगल गर्ल फातिमा शेख का कहना है कि वह बिहारी शब्द कहने और सुनने में गर्व महसूस करती है।
रन फॉर बिहार कार्यक्रम में शिरकत करने राजधानी पटना पहुंची फातिमा शेख ने कहा कि उन्हें बिहारी शब्द कहने और सुनने में गर्व महसूस होता है।

उन्होंने कहा श् मुंबई में उनके कई बिहारी दोस्त हैं। यहां का खाना काफी टेस्टी है। मैं अलग.अलग तरीके का खाना खाना चाहती हूं। मुझे तो हिम्मत नहीं हो रही थी कि इतनी ठंड में दौड़ने जा सकूंए लेकिन आप सब के प्यार से सारी ठंड गायब हो गई। काश मैं थोड़ा और वक्त बिहार में बिता पाती। फातिमा सना शेख ने कहा बिहार के लोगों ने मुझे बेशुमार प्यार दिया है। मैं यहां के लिट्टी.चोखे को बहुत मिस करूंगी। मैं जब पिछली बार यहां आई थी तो नहीं खा पाई थी।

इस बार खाकर पता चला यह कितना अच्छा लगता है। कोशिश करूंगी कि जल्द फिर से बिहार आने का मौका मिले। अगली बार जब बिहार आऊंगी तो यहां के और डिश ट्राई करूंगी। इश्क एचाची 420एबड़े दिलवाला एदंगल और हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ठग्स ऑफ हिंदास्तान में काम कर चुकी फातिमा सना शेख ने अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में बताया कि वह अब अनुराग बासु की फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट काम करने जा रही है। फिल्म की कहानी क्राइम पर बेस्ड है।