Breaking News

भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार का दूसरा बड़ा वार, फिर 15 अफसरों को किया रिटायर

नयी दिल्ली,  सरकार ने केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के प्रधान आयुक्त, आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त स्तर के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है।

सरकार ने पिछले सप्ताह आयकर विभाग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी थी। सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी देते हुये कहा कि इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और कुछ मामले में अभी भी जांच चल रही है। इसके मद्देनजर इन अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गयी है।