Breaking News

रात को सोने से पहले भुने हुए लहसुन को खाने से होंगे शरीर में जादुई बदलाव….

हम रोजाना जिन सब्जियों का सेवन करते हैं उनमें से एक है लहसुन। छोटा सा यह लहसुन बड़े काम की चीज है। इसमें एलिसिन नामक सल्फर कंपाउंड की काफी ज्यादा मात्रा होती है। लहसुन शरीर के लिए एक प्राकृतिक औषधि का काम करता है और इससे कई समस्याएं दूर होती हैं। बालों को बढ़ाने में मददगार लहसुन से बालों का झड़ना बिलकुल रुक जाता है क्योंकि प्याज की तरह ही इसमें एलिसिन नामक सल्फर कंपाउंड काफी मात्रा में होता है।

अगर आप रोज रात को सोने से पहले सिर्फ एक भुने हुए लहसुन का सेवन करते है तो इससे आपकी बॉडी में कोलोस्ट्रोल का लेवेल हमेशा कंट्रोल में रहता है और साथ ही इसके सेवन से आपका दिल भी हमेशा बीमारियो से सुरक्षित रहता है | बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल शरीर के लिए हमेशा नुकसानदायक साबित होता है। इसलिए कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में करने के लिए रोजाना एक भुना हुआ लहसुन जरूर खाना चाहिए।

एलिसिन बालों की समस्याओं को काफी प्रभावी तरीके से दूर करता है। सिर को त्वचा को लहसुन के फाहों से स्क्रब करना काफी फायदेमंद साबित होता है। आप लहसुन को तेल के साथ मिलाकर भी इससे अपने सिर की मालिश कर सकते हैं। मुहांसों दूर भगाए लहसुन में काफी ज्यादा मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, और अगर इसका व्यंजनों में रोजाना इस्तेमाल किया जाए तो इससे आपकी प्रतिरोधक क्षमता काफी मजबूत होती है।

अगर आप ठंड और छींकने की समस्या से परेशान हैं तो लहसुन युक्त चाय का सेवन करें। लहसुन को छोटे छोटे टुकड़ों में काटें या फिर इसके फाहों को मसलें तथा कुछ मिनट के लिए इसे पानी में उबालें। इसके बाद इसे छान लें तथा इस पेय को पियें। इसमें आप थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। वजन को नियंत्रित करे लहसुन आपको अपना वजन नियंत्रित रखने में काफी सहायता करता है। रोजाना लहसुन युक्त भोजन खाएं और वजन कम करें।

मच्छर भगाने में सहायक दुनियाभर के वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस बात को समझ नहीं पाए हैं कि मच्छर लहसुन की महक से दूर क्यों भागते हैं। एक भारतीय शोध के मुताबिक मच्छर तब दूर भागते हैं, जब लहसुन की औषधि हाथों और पैरों में लगाई जाती है। पेट्रोलियम जेली, लहसुन का तेल और बीसवैक्स का एक मिश्रण बनाएं। यह मच्छरों को भगाने का एक प्राकृतिक उपाय है। मुंह के छाले दूर करे लहसुन के जलन दूर करने वाले गुण आपके शरीर से जलन और दर्द को दूर कर देते हैं। मुंह के छालों पर एक पिसा हुआ लहसुन रखने से ये काफी जल्दी ठीक होते हैं। ये एक काफी प्रभावी घरेलू उपचार है।