Breaking News

हिमाचल प्रदेश में छह सीटों के परिणाम घोषित ,जानिए कौन आगे कौन पीछे

शिमला,  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कुल 68 सीटों में से छह सीटों के परिणाम आ गये हैं। अभी तक भाजपा को सबसे ज्यादा तीन सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस को दो और माकपा को एक सीट पर जीत मिली है। राज्य की कसुम्‍पटी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा के विजय ज्योति को 9,397 वोटों से हरा दिया है।

वहीं शिमला सीट से भाजपा के सुरेश भारद्वाज ने निर्दलीय प्रत्यशी हरीश जनार्था को 1903 मतों के अंतर से हराया। आनी सीट से भाजपा के किशोरी लाल ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया है। दोनों के बीच मतांतर 5,983 का रहा। लाहौल और स्पीति सीट से भाजपा के डॉ राम लाल मारकंडा ने कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर को 1,478 वोटों के अंतर से हराया।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया  के राकेश सिंघा ने पार्टी की परंपरागत सीट ठियोग से भाजपा प्रत्याशी राकेश वर्मा को 1,983 मतों के अंतर से हराया। शिलाई सीट से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा उम्मीदवार बलदेव सिंह को 4,125 वोटों के अंतर से हराया।