Breaking News

चुनाव से पहले ही मैदान छोड़कर क्यों भाग रहें हैं भाजपा के बड़े नेता- अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले ही मैदान छोड़कर क्यों भाजपा के बड़े नेता भाग रहें हैं ?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता चुनाव आने से पहले ही लड़ने से मना कर रहे हैं, इस्तीफा दे रहे हैं। वे चुनाव शुरू होने से पहले ही मैदान छोड़ गए हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में धोखे से चुनाव जीता है। समाजवादी पार्टी ने विकास पर चुनाव लड़ा। 2017 में भी हमें कम वोट नहीं मिला था। भाजपा ने जाति पर चुनाव लड़ा। साम्प्रदायिकता भाजपा का एजेंडा है। भाजपा ने बहुत खाईं पैदा की है। इनको पता है कि इस बार इनको सत्ता से बाहर जाना है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने विकास को रोक दिया है लेकिन भाजपा के तमाम प्रयास निरर्थक साबित होंगे। जनता नोटबंदी से व्यापारी जीएसटी से परेशान है। देश को तरक्की की जरूरत है। लोगों के जीवन में कोई परिवर्तन नहीं आया है। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की पक्षधर है। समाजवादी सरकार का काम बोलता है। भाजपा सरकार के किसी भी काम की कोई आवाज नहीं है।

भाजपा की देश विरोधी नीतियों से जनता निजात चाहती है। कालाधन, भ्रष्टाचार और जीएसटी के मुद्दे पर भाजपा ने जनता को ठगा है। चुनाव से पहले हमारा ऐसा गठजोड़ होगा जो भाजपा का सफाया करेगा। इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के लिए मुख्य प्राथमिकता हैं कि पहले संगठन मजबूत करें। हम इसमें लगे हैं। समाजवादी पार्टी सीट बंटवारे में सम्मान जनक फैसला लेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को अपदस्थ करने में क्षेत्रीय दलों की बड़ी जिम्मेदारी होगी। पश्चिम बंगाल में जहर फैलाया जा रहा है। मैं ममता जी की रैली में जाऊंगा। देश के लोग सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानेंगे। लेकिन भाजपा के लोगों को संविधान की चिंता नहीं। उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहा है। आलू और धान किसान बर्बाद है। प्रधानमंत्री जी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य का जो वादा किया था आज तक पूरा नहीं हुआ। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में बेकारी भत्ता नहीं दे रही है जबकि मध्य प्रदेश में वादा कर रही है। सरकार धोखा दे रही है। इसका भरोसा नहीं कर सकते।